रोहतक। पीजीआई की चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में मंगलवार को चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम का आयोजन डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल की ओर से किया गया।
मुख्य अतिथि पीजीआई के निदेशक डॉ. के सिंघल ने कहा कि योग और सूर्य नमस्कार जीवन में महत्वपूर्ण है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। सूर्य नमस्कार व योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। मौके पर डॉ. सविता सिंघल, डॉ. अपर्णा, आयोजक डॉ. मधु शर्मा, जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा, डॉ. उर्मिल चावला व अन्य उपस्थित रहे। संवाद