फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोभ गोलीकांड : वीडियो कॉल करते समय गिरा मोबाइल फोन और चल गई गोली

विज्ञापन
49-मृतक आनंद। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। डोभ गांव के 32 वर्षीय आनंद उर्फ अन्ना की मौत हत्या, आत्महत्या नहीं बल्कि हादसा हो सकती है। आरोपी दूल्हे राहुल व साथी पारस से पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उस महिला से भी पूछताछ की जिसकी बार-बार आनंद के मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल आ रही थी।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वीडियो कॉल के समय आनंद से बात हो रही थी। इसी दौरान सीने की तरफ रिवाॅल्वर कर बोला-तेरे को असलाह दिखाता हूं। अचानक मोबाइल फोन गिर गया और गोली चल गई। हालांकि, पुलिस महिला की कहानी पर विचार कर रही है। अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंची है। पीड़ित परिवार ने गांव के राहुल, पारस व आदर्श के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

वीरवार सुबह डोभ गांव में गांव के आनंद उर्फ अन्ना को सीने में गोली लगने के चलते निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया था।
...

महिला की गांव में रिश्तेदारी, पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस जांच में पता चला है कि जिस महिला की वीडियो कॉल आनंद के फोन पर आ रही थी, उसकी डोभ गांव में ही रिश्तेदारी है। आनंद के अलावा उसे आरोपी पक्ष के लोग भी जानते हैं। आनंद को किसी ने गोली चलाने के लिए उकसाया है या आनंद की गोली मारकर हत्या की गई है, इसका जवाब ढूंढने के लिए पुलिस अभी तथ्यों को खंगाल रही है।
विज्ञापन


वर्जन
डोभ गांव के युवक आनंद की मौत के मामले में जांच पड़ताल जारी है। महिला से पूछताछ की गई है। मोबाइल से डिलीट डाटा बरामद करने का प्रयास जारी है। तथ्यों के मिलान के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर महेश कुमार, बहुअकबरपुर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें