फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिकायत देने आए लॉ के छात्र से उलझा हवलदार, लाइन हाजिर

विज्ञापन
59-वायरल वीडियो में गिरते हवलदार। स्रोत : वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। सिटी थाने में अपने दोस्त के साथ शिकायत देने गए लॉ तृतीय वर्ष के छात्र ऋषि से सिविल वर्दी में मौजूद हवलदार उलझ गया। आरोप है कि हवलदार नशे की हालत में था। हालांकि, किसी तरह की मेडिकल जांच नहीं कराई गई है। एसपी गौरव राजपुरोहित ने शुक्रवार को लिखित शिकायत पर हवलदार संजय सैनी को लाइनहाजिर कर दिया।
एसपी को शिकायत देने लघु सचिवालय पहुंचे ऋषि ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब 12 बजे वह सिटी थाने गए थे। जब दोस्त की शिकायत लिख रहा था तो हवलदार सिविल वर्दी में आया। बार-बार उन्हें परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर बोला-मैं हवलदार संजय सैनी हूं। लॉ छात्र ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पूछा कि वे वर्दी में क्यों नहीं हैं। इसी बीच थाने में मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी बीच-बचाव कराने आ गई। एक एएसआई और दूसरे हवलदार ने उसे अलग किया। इस दौरान हवलदार गिर भी गया। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

59-वायरल वीडियो में गिरते हवलदार। स्रोत : वीडियोग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें