फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कोरोना से घबराएं नहीं, प्रशासन ने किए पर्याप्त प्रबंध’

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से लोग घबराएं नहीं, प्रशासन ने पर्याप्त प्रबंध किए हैं। लेकिन लोगों को भी सतर्क रहना होगा और कोरोना से संबंधित हिदायतों का पालन करना होगा। उक्त बातें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि नागरिकों की जान बचाना प्रशासन का पहला कर्तव्य है। लोगों को तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए मिशन मोड में काम करना होगा। लोगों को सभी हिदायतों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के कई केस ऐसे हैं, जिनमें लक्षण नहीं है। अगर लक्षण हैं तो उनका प्रभाव बहुत कम है, ऐसे मरीजों को अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। घर पर रह कर डॉक्टर से फोन पर सलाह ली जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग घरों में रह रहे मरीजों की मॉनीटरिंग कर रहा है। उपायुक्त ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि वह, उनकी पत्नी और बेटी भी संक्रमित हो गए। पर वे घर पर ही इसे मैनेज कर सकते थे, इसलिए अस्पताल नहीं गए। सिर्फ गंभीर अवस्था वाले मरीजों को ही अस्पताल जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वायरस बार-बार अपना रूप बदल रहा है, इस बार इसकी गति बहुत ज्यादा है। युवाओं और बच्चों को भी चपेट में लिया है। गांवों में स्थिति बेहतर है क्योंकि लोग सीमित दायरे में रहते हैं, आवागमन नहीं करते। उन्होंने बताया कि 11 निजी अस्पतालों को भी कोरोना के पैनल पर लिया गया है। उपायुक्त ने लोगों से कहा कि वे दवाएं और ऑक्सीजन स्टोर न करें, यह मानवता के खिलाफ अपराध है। कालाबाजारी करने वालों की निगरानी को कमेटियां गठित की गई हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्क लगाने, नियमित हाथ धोने और भीड़ में न जाने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। साथ ही अपील की कि वैक्सीन लगवाएं, उससे जान का खतरा टाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें