रोहतक। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन को लेकर बाजार और घर-आंगन सज गए हैं। दीपों के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। घर और दुकानों में विशेष सजावट की गई है। दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:45 बजे से रात 1:44 बजे तक रहेगा।
दीपावली को लेकर रविवार को भी बाजार खुले रहे। दिनभर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बनी रही। किसी ने घरों के लिए सजावट का सामान तो किसी ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की खरीदारी की। सर्दी की आहट के मद्देनजर कपड़ों की खरीदारी भी जमकर की। शहर में कई स्थानों पर सेल भी लगी। देर शाम तक भी बाजारों में भीड़ उमड़ी रही।
दीपावली पर बाजारों में उमड़ रही लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से एहतियातन सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। किला रोड स्थित भिवानी स्टैंड पर मचान बनाया गया है जहां से पुलिसकर्मी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। बाजारों में पुलिस सिविल ड्रेस में पैदल भी गश्त कर रही है। यातायात व्यवस्था के लिए शहर में 12 जगह नाके भी लगाए गए हैं।
14...रोहतक के भिवानी स्टैंड से ग्रीन पटाखे खरीदते ग्राहक। संवाद
14...रोहतक के भिवानी स्टैंड से ग्रीन पटाखे खरीदते ग्राहक। संवाद
14...रोहतक के भिवानी स्टैंड से ग्रीन पटाखे खरीदते ग्राहक। संवाद