फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट के साथ मनाएं दिवाली की खुशियां

Wed, 26 Oct 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
काजू को छोड़कर सस्ते हुए ड्राई फ्रूट, गिफ्ट पैक और ड्राई फ्रूट मिक्स मिठाई की धूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दीयों की रोशनी में जगमगाने के लिए बाजार तैयार हो गए हैं। फिर चाहे दोस्तों और रिश्तेदारों का स्वागत करने के लिए मिठाई के स्वाद की बात हो या घर के साजो सामान की खरीदारी। इस दिवाली की खुशियों को बढ़ाने के लिए लोग भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मार्केट  में भीड़ बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां मिठाई बाजार गिफ्ट पैक, ड्राई फ्रूट और पैकिंग में अलग-अलग तरह की मिठाइयों से पट गया है। खास बात यह है कि इस बार ग्राहकों की जेब पर भी बोझ नहीं पड़ेगा। काजू को छोड़कर बाकी सभी ड्राई फ्रूट 200 से 300 रुपये तक सस्ते जो हो गए हैं। ड्राई फ्रूट में 30 फीसदी तक गिरावट आई है।
विज्ञापन

रविवार को हर घर में दीपावली पर्व की धूम रहेगी। इसलिए अब की बार ड्राई फ्रूट मिक्स मिठाई की भी बहुत धूम है। बदलते जमाने के साथ उपहार देने का चलन भी बदल गया है। ग्राहक फैंसी लुक और क्वालिटी के साथ समझौता नहीं करना चाहते। ऐसे में बाजार में मिठाई, ड्राई फ्रूट और चॉकलेट की डिजाइनर वैरायटी आई हुई हैं।
 
सोने के सिक्कों में चॉकलेट की होगी मिठास
इस दीपावली आप सोने के सिक्के बेझिझक किसी को भी उपहार में दे सकते हैं। डीएलएफ मोड़ स्थित दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि इन सिक्कों की खासियत यह है कि ये चॉकलेटी मिठास से भरपूर होंगे। इसकी कीमत 350 रुपये है, जो मेड इन टर्की है। इन्हीं में 75 से 600 रुपये तक में चॉकलेट के विभिन्न पैक आए हुए हैं। इसके साथ ही 150 से 300 रुपये तक में बिस्कुट और कुकीस की भी काफी वैराइटी है।
विज्ञापन

 
काजू से 200 रुपये सस्ता है बादाम
हाल ही मेें कश्मीर के हालात को देखते हुए ड्राई फ्रूट की कीमतों में भी काफी कमी आई है। अशोका चौक स्थित दुकानदार भौमिक ने बताया कि पहले बादाम सबसे महंगा मेवा हुआ करता था। पर, अब यह काजू से 200 रुपये सस्ता हो गया है। बादाम 750 रुपये किग्रा. है तो काजू 950 रुपये किग्रा. बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अखरोट की अवाक पर भी काफी कमी आई है। इस वजह से यह 1200 से 1300 रुपये किलो हो गया है। इसके अलावा, पिस्ता 1000 से 1100 रुपये तो किशमिश करीब 450 से 500 रुपये किग्रा. के हिसाब से दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें