फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगन सुसाइड केस: आरोपी पत्नी को मिली जमानत, दीपावली के दिन जेल से बाहर आएगी दिव्या

Sun, 19 Oct 2025 07:08 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक

सार

डोभ गांव के मगन सुसाइड केस में आरोपी पत्नी दिव्या को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
मगन सुसाइड केस में आरोपी दिव्या को मिली जमानत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोभ गांव के मगन सुसाइड केस में आरोपी पत्नी दिव्या को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। बेल बॉन्ड भरने के बाद दिव्या सोमवार को दीपावली के दिन जेल से बाहर आएगी जबकि दूसरा आरोपी दीपक पहले ही हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है।

विज्ञापन


18 जून को डोभ के मगन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मगन ने कहा था कि पत्नी दिव्या व उसके दोस्त दीपक ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और आरोपी महिला दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था। दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। 28 अगस्त को पुलिस ने दिव्या के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। 

सेशन कोर्ट से भी दिव्या की जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। इसके चलते उसने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में दिव्या के वकील ने कहा था कि आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र तय हो चुका है। बाहर आकर वह किसी सबूत को प्रभावित नहीं कर सकती। हाईकोर्ट ने दिव्या को जमानत दे दी।


 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें