फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दिव्यागों के कल्याण की दी जानकारी

Sun, 19 Oct 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05...राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा में परामर्श शिविर के दूसरे दिन उप - फोटो : samvad
विज्ञापन
लाखन माजरा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा में दूसरे दिन भी परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की ओर से किया गया। इसमें खंड लाखन माजरा के सरकारी स्कूलों के दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों, सामान्य अध्यापकों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सभी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दिव्यागों के कल्याण के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य जितेंद्र मलिक ने कहा कि इस तरह के परामर्श शिविर का 30 सामान्य अध्यापकों, 10 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों, 14 एसएमसी सदस्यों, 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें