फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार लाख रुपये सालाना पैकेज के साथ दिव्या और अंकित बने बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल (सीसीपीसी) ने हाल ही में कोरिजो के सहयोग से वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से दिव्या वर्मा और अंकित शर्मा को चार लाख रुपये प्रति वर्ष के प्रतिस्पर्धी पैकेज के साथ बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के पद के लिए चुना गया।
विज्ञापन

प्लेसमेंट ड्राइव का उद्घाटन कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने किया। उप निदेशक डॉ. अमन वशिष्ठ और सौरभ कांत के साथ अन्य सीसीपीसी सदस्यों ने इसका समर्थन किया। कोरिज़ो, एडु-टेक उद्योग के क्षेत्र में एक गतिशील और अभिनव कंपनी है। कोरिजो एक एडटेक प्लेटफॉर्म है। यह छात्रों को इंटर्नशिप, पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रम, कॅरिअर मार्गदर्शन और मेंटरशिप में मदद करता है। इसने विद्यार्थियों के लिए मूल्यवान अवसर प्रदान करते हुए इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विश्वविद्यालय को इस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल परिणाम पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें