फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार चुनाव : वकील का दावा कौंसिल ने लगाई चुनाव पर रोक

विज्ञापन
वकीलों के साथ बैठक करते लोकेन्द्र फौगाट। अमर उजाला
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर पेंच फंस गया है। नामांकन से 12 घंटे पहले बार के वकील एडवोकेट करण नारंग ने दावा किया है कि पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल ने उसकी शिकायत पर चुनाव प्रक्रिया पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है, जबकि चुनाव अधिकारी का कहना है कि उनको आधिकारिक तौर पर कोई पत्र नहीं मिला है। ऐसे में बुधवार को तय चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन होंगे।
विज्ञापन

हर साल जिला बार की कार्यकारिणी का चुनाव होता है, जिसमें प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, लाइब्रेरियन व कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाता है। मौजूदा कार्यकारिणी का समय पूरा हो गया है। ऐसे में नई कार्यकारिणी के चयन के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया था, जिसके तहत 17 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए बुधवार को नामांकन तय हुआ है। जबकि वीरवार को नाम वापसी है।
चुनाव अधिकारी की नियुक्ति पर उठाया सवाल
जिला बार के वकील करण नारंग ने पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि नियमों के तहत चुनाव कमेटी का गठन नहीं किया है। क्योंकि चुनाव अधिकारी को 25 साल वकालत का अनुभव होना अनिवार्य है। बार कौंसिल ने सुनवाई के लिए 2 दिसंबर की तिथि तय की थी, लेकिन नारंग का कहना है कि नियुक्त चुनाव अधिकारी ने एक दिसंबर को नामांकन दाखिल करने के लिए पत्र जारी कर दिया। ऐसे में मंगलवार दोपहर नारंग ने दोबारा कौंसिल में पत्र भेजकर फैसला लेने की मांग की। नारंग का दावा है कि कौंसिल ने मंगलवार को पत्र भेजकर आगामी आदेशों तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल की तरफ से चुनाव पर रोक लगाने की कोई अधिकारिक तौर पर पत्र नहीं मिला है। ऐसे में बुधवार को पहले से तय कार्यक्रम के तहत नामांकन होंगे।
- एडवोकेट अनिल बुधवार, चुनाव अधिकारी जिला बार
दिनभर बार में रही हलचल, दावेदार टटोलते रहे वकीलों के मन
उधर, जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मंगलवार को लेकर दिनभर बार में माहौल गरम रहा। दावेदार वकीलों के बीच रहकर मन टटोलते रहे। प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए एडवोकेट संजीव बतरा व सुमित बुधवार पहले से तैयार है। जबकि पूर्व प्रधान लोेकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो व पूर्व सचिव पुनीत पूनिया मंथन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें