फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिला बार चुनाव... 3600 वकीलों ने जमा करवाई सदस्यता फीस

विज्ञापन
14सीटीके:24 जिला बार में सदस्यता फीस जमा करने की प्रक्रिया जारी, साथ में मौजूद नितर्वमान प्रधान - फोटो : ramnagar
विज्ञापन
जिला बार की सदस्यता के लिए मंगलवार को अंतिम तिथि तक 3600 वकीलों ने अपनी सदस्यता फीस जमा करवा दी। अब बार की तरफ से 17 जनवरी को फाइनल सूची पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बार के निवर्तमान प्रधान अरविंद श्योरण ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में स्थित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकारी सदस्यों के वार्षिक चुनाव 28 फरवरी को होंगे। इसके लिए काउंसिल ने 16 दिसंबर को बार एसोसिएशन (संविधान और पंजीकरण) नियम, 2015 के अनुसार कार्यक्रम जारी कर दिया था। पहले वकीलों को 10 जनवरी तक सदस्यता फीस जमा करानी थी। काफी संख्या में वकील फीस जमा कराने से वंचित रह गए। ऐसे में काउंसिल ने फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 14 जनवरी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें