14सीटीके07...खिडवाली गांव के युवा नशा ना करने का संकल्प लेते हुए।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को युवा शक्ति मंच ने खिड़वाली गांव में नशामुक्ति जन चेतना यात्रा निकाली। इसमें गांव के सभी युवाओं ने भाग लिया और स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर नशामुक्ति का संकल्प लिया। इसी के साथ इन्होंने भविष्य में किसी भी तरह के नशे से दूर रहने की शपथ ली।