फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जरूरतमंद बच्चों को पाठ्यसामग्री और कपड़े वितरित

विज्ञापन
जरूरतमंद बच्चों को पाठ्यसामग्री वितरित करते किन्नर समाज के लोग। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। किन्नर समाज सेवा समिति द्वारा बुधवार को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद के लिए मेरा हाथ जरूरतमंद के साथ, कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेशाध्यक्ष रिमझिम उर्फ मीनू महंत की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर सेवानिवृत डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा ने शिरकत की। इसमें 25 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल ड्रेस, जूते, किताबें, कापियां व अन्य स्टेशनरी का सामान वितरित किया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष रिमझिम उर्फ मीनू महंत ने कहा कि किन्नर समाज में लगभग आधी संख्या अनपढ़ है, लेकिन आजकल के माहौल में पढ़ाई बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा पर खर्च बढ़ रहा है क ई परिवार ऐसे हैं जो अपने बच्चों को पढ़ा नहीं सकते। उन असहाय व जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा में मदद के लिए किन्नर समाज सेवा समिति ने यह अनूठी पहल की है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वह गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए एवं अन्य सामाजिक कार्यों के लिए आगे आएं।
अपनी रोटी रथ फाउंडेशन जींद के मुख्य सेवक मुकेश राठौर ने बताया कि किन्नर समाज सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करना है। इसी कड़ी में इस अनूठी पहल कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जो समाज के लिए मिशाल एवं प्रेरणादायक है। इसके अलावा जरूरतमंद बच्चों की चिकित्सा आदि की भी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं जो सराहनीय है। प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक भलाई के कार्य करने चाहिए। इससे पुण्य एवं मानसिक शांति व संतुष्टि मिलती है। सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं, इसलिए गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करना पुण्य का कार्य होता है। उन्होंने किन्नर समाज सेवा समिति की इस अनूठी पहल कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि लोगों के लिए यह प्रेरणादायक है। इस अवसर पर शकुंतला भारद्वाज, भारती महंत, तराना महंत, अमन महंत, कशिश महंत, मनजीत,शालू, तमन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें