फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 10वीं में कंपार्टमेंट आने से परेशान छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 26 Jul 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव भैसरू कलां में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भैसरू कलां निवासी अंशुमन ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट की परीक्षा दी थी। इसका अभी रिजल्ट आना था। वह इसको लेकर लगातार तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन

सांपला थाने के जांच अधिकारी नीरज राठी ने बताया कि अंशुमन का मई 2026 में हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट आया था। उसकी एक विषय में कंपार्टमेंट आई थी। इसके चलते वह काफी समय से तनाव में था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे अंशुमन ने फंदा लगाकर जान दे दी।परिजनों ने सांपला थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें