फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीपीएल प्लॉट काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। झज्जर रोड स्थित शिमली गांव में बीपीएल परिवारों के लिए प्लॉट काटने को लेकर बुधवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष संबंधित भूमि पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

महिला सरपंच मोनिका ने बताया कि पंचायत की ओर से पंचायती भूमि पर बीपीएल परिवारों के लिए करीब 100 प्लॉट विकसित किए जाने हैं। आरोप है कि बुधवार शाम करीब पांच बजे प्लॉटों की प्रक्रिया के दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ कहासुनी और धक्का-मुक्की की। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
सरपंच के अनुसार वर्ष 2008 में भी इसी पंचायती भूमि पर गरीब परिवारों को प्लॉट आवंटित किए जाने थे और उस समय यहां से मिट्टी उठाकर गांव के स्टेडियम में भराव कराया गया था। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि पंचायत तालाब की भूमि पर प्लॉट काटने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उनका दावा है कि भूमि की पैमाइश हो चुकी है और संबंधित दस्तावेज बीडीओ कार्यालय में जमा हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें