रोहतक। जय भारत मंच हरियाणा की रविवार को गांव कंसाला में बैठक हुई। इसमें हिसार में 29 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। मंच अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा व हरियाणा के प्रभारी सभी सदस्यों को मंच की गतिविधियों से अवगत कराएंगे। सभी पदाधिकारी का कार्य चेक करेंगे।
कंसाला में बैठक के दौरान जिला संयोजक रोहतक संजय मलिक ने जल संरक्षण, पर्यावरण और पॉलिथीन मुक्त करने का संदेश दिया। उपाध्यक्ष संदीप कंसाला ने सेवा, शिक्षा और संस्कार विषय पर चर्चा की। बैठक में उपाध्यक्ष संदीप कंसाला, जिला रोहतक अध्यक्ष श्रीभगवान वर्मा मुंगाण व सांपला खंड अध्यक्ष योगेंद्र गांधरा, रमेश कुमार बखेता, बुद्धदेव बखेरा, राजेश बखेता, योगेश गांधरा, रवि कुमार काहनी, संजय मलिक रोहतक, शिवा व शुभम मौजूद रहे।