महम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में महिला कर्मचारी महिलाओं ने भाग लिया और समाज में महिलाओं की भूमिका व उनके अधिकारों पर चर्चा की।
मुख्य वक्ता एडवोकेट जितेंद्र सैनी ने कहा कि महिला सफाई कर्मचारी शहर की गलियों व सड़कों पर सफाई करती हैं। इनका शहर को साफ सुथरा रखने में अहम योगदान है।
विज्ञापन
महिलाओं के जीवन में घर से लेकर नौकरी और अपने बच्चों को शिक्षा देने तक की जिम्मेदारी होती है। हमें महिलाओं का मान सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपा उपप्रधान बसंत लाल गिरधर ने की।
मौके पर समिति सचिव मनदीप कौशिक, विनय अधिवक्ता, वेदप्रकाश धवन, मनोनीत पार्षद ऋषि राज भारद्वाज, मीना वाल्मीकि, अनिल जेई, विकास श्योराण, ब्रह्मजीत सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुनील, बलराज घनघस मौजूद रहे।