फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नकल- मुक्त परीक्षा के लिए चेयरमैन के साथ किया मंथन

विज्ञापन
9-​हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा से मुलाकात करते स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। स्कूल कैडर लैक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) ने शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन ने नकल रहित परीक्षा संचालन के उपाय को लेकर चर्चा की
बैठक का नेतृत्व सलाह संगठन के राज्य प्रधान अशोक शर्मा ने किया। बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षाओं के नकल-रहित, पारदर्शी व व्यवस्थित संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधि मंडल ने परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। साथ ही लैक्चरर वर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, परीक्षा ड्यूटी, केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं कार्यभार संतुलन व समन्वय आदि को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने सभी सुझावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया व नकल-मुक्त परीक्षा अभियान में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्रधान अशोक शर्मा ने बैठक को सार्थक बताते हुए बोर्ड प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजबीर धारेडू, अजय मलिक, भूपेंद्र मलिक, विकास वशिष्ठ, योगेश, विकास ढलवाल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें