फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अनसीन पैसेज ने विद्यार्थियों की परखी भाषा दक्षता, व्याकरण ने दी राहत

विज्ञापन
1-रोहतक के आंबेडकर चौक ​स्थित मॉडल स्कूल में परीक्षा केंद्र से बाहर आते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
- सीबीएसई की ओर से शनिवार को आयाेजित की गई 10वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा
विज्ञापन

- विद्यार्थियो बोले- पेपर में व्याकरण व राइटिंग सेक्शन टॉपिक रहा अन्य से आसान

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक।
जिले में शनिवार को सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। विद्यार्थी अनसीन पैसेज के सवालों में अटके। वहीं ग्रामर के सरल सवालों ने परीक्षा के दबाव को कम किया। राइटिंग व लिटरेचर भाग से भी प्रश्नों की अच्छी खासी संख्या रही। 24 परीक्षा केंद्रों पर करीब 8,059 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। परीक्षा का समय 10.30 बजे से 1.30 तक रहा।
विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर में इस बार 10-10 अंकों के अनसीन पैसेज पूछे गए थे जिन्होंने परेशान किया। उनकी भाषा और विश्लेषण पिछले सालों से कठिन रहा। व्याकरण के सवाल अपेक्षाकृत सरल और सीधे पूछे गए। इसके अलावा राइटिंग सेक्शन ने अच्छा स्कोर करने में मदद की। अधिकांश विद्यार्थियों का मानना था कि व्याकरण और राइटिंग का भाग सरल था। सबसे पहले उसी खंड को हल किया।
विज्ञापन

फोटो : 03) हम अंग्रेजी भाषा और साहित्यिक खंड के पूरे प्रश्न हल करने में सफल रहे, व्याकरण व रीडर भी बेहद सरल था। हालांकि अनसीन पैसेज इस बार कठिन पूछे थे।
- अयान अहलावत, परीक्षार्थी।

फोटो : 04
अनसीन पैसेज भाग से 10-10 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे। अधिकांश प्रश्न कठिन होने के कारण समय प्रबंधन में समस्या आई। हालांकि पूरा पेपर हल करने में सफल रहा।
- विराज, परीक्षार्थी।

फोटो : 05
अंग्रेजी का पेपर मॉडरेट था। अन्य वर्षों के प्रश्नपत्रों से तुलना करें तो ज्यादा अंतर नहीं रहा। कुछ सवाल कठिन थे तो वहीं कुछ सवाल सरल भी पूछे गए। सभी प्रश्न हल किए जा सकते थे।
- मानव, परीक्षार्थी।
-
फोटो : 06
पेपर में ग्रामर और राइटिंग सेक्शन का भाग काफी सरल रहा। अनसीन पैसेज में एक दो प्रश्न मध्यम कठिन स्तर के थे। हालांकि सभी पेपर सरल करने में सफल रहे।
- दिशिता, परीक्षार्थी।

फोटो : 07
अंग्रेजी विषय का पेपर आसान था। पेपर में बस कुछ अनसीन प्रश्न कठिन थे। सभी सेक्शन के प्रश्नों को समय अनुसार पूरा किया। सबसे ज्यादा मदद अनसॉल्वड पेपर को हल करने में मिली।
- चिराग अहूजा, परीक्षार्थी।
-
फोटो : 08
पहले से ही पढ़े हुए प्रश्न आए हुए थे। मैंने सीबीएसई के पुराने वर्षों के प्रश्न पत्रों को लगातार हल किया और उन्हीं से ही लगभग प्रश्न आए हुए थे। परीक्षा में पाठ्यक्रम का ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

- सक्षम नरवाल, परीक्षार्थी।

1-रोहतक के आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में परीक्षा केंद्र से बाहर आते विद्यार्थी। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें