18सीटीके38 सिरतार खिलाड़ियों को सम्मानित करते निदेशक डा. एडी पासवान व अन्य। स्रोत : संस्थान
रोहतक। सिरतार संस्थान के दिव्यांग खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। गुरुग्राम के देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम में स्पेशल ओलंपिक भारत हरियाणा की ओर से राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें सिरतार संस्थान के 6 दिव्यांग खिलाड़ी सुमन, कुसुम, वंश, चांद, आर्यन व पार्थ ने भाग लिया। इसमें चांद ने 200 मीटर दौड़ में, आर्यन ने जेवलिन थ्रो में व पार्थ ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल किया। दिव्यांग खिलाडियों का राष्ट्रीय प्रतियोगियों के लिए चयन किया गया। दिव्यांग खिलाडियों के संस्थान में पहुंचने पर संस्थान के निदेशक डा. एडी पासवान व सभी अधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर संजीव कुमार राठी. डाॅ. मुकेश कुमार, स्वीटी, ममता, ज्योति, अनुराधा, सुनील, चकलेश्वर, विश्नजीत, प्रदीप कुमार, अजमेर व संस्थान के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।