फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुबह व रात को सोने से पहले टूथब्रश करें छात्र, जंक फूड से परहेज जरूरी

विज्ञापन
18सीटीके41 : निजी स्कूल में छात्रों के दातों की जांच करती डॉक्टर पू​र्णिमा अरोड़ा। स्रोत डीपीआर
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को सोनीपत रोड स्थित निजी स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जहां छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

सेक्टर-3 स्थित पॉली क्लिनिक की डॉक्टर पूर्णिमा अरोड़ा ने बताया कि छात्रों को सुबह व रात को सोने से पहले टूथब्रश जरूर करना चाहिए। साथ ही, जंक फूड से परहेज जरूरी है, क्योंकि जंक फूड में मौजूद चीनी और एसिड दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है। इससे कैरिज और मसूड़ो की बीमारी हो सकती है। जंक फूड लार के उत्पादन को भी कम कर सकते हैं, जिससे मुंह सूख जाता है। हानिकारक बैक्टीरिया पनपते हैं। उन्होंने कहा कि गुटखा, तंबाकू और धूम्रपान के सेवन से मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर पूर्णिमा ने बच्चों को सही टूथब्रश और टूथपेस्ट के चयन के बारे में बताया गया। टेढ़े-मेढ़े दांतों के बारे में भी बताया गया। शिविर में स्कूल के सभी बच्चों के दांतों की जांच की गई और आवश्यकता अनुसार बच्चों को उपचार के लिए पॉली क्लिनिक में रेफर भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक अन्नु, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और अध्यापक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें