फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क किनारे गंदगी डाली, नपा अधिकारियों को सौंपा वीडियो

Thu, 11 Sep 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22 महम में सड़क किनारे वाहन से डाला जा रहा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
महम। स्थानीय नगर पालिका प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने पर रोक लगाई गई है जबकि पशु, सब्जी, फल आदि ढोने वाले वाहन चालक अवशेष सड़क किनारे फेंक रहे हैं। बुधवार को एक वाहन चालक गाड़ी में पड़ी गंदगी को सड़क किनारे डाल रहा था। शहरवासियों ने इसका वीडियो बनाकर नगर पालिका अधिकारियों को सौंपा है। शहरवासियों का कहना है कि इससे शहर में गंदगी फैलती है, बदबू से जीना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में नपा सचिव नवीन नांदल का कहना है कि वाहन चालक की पहचान की जा रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें