रेवाड़ी। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने शुक्रवार रात नागरिक अस्पताल पहुंचकर करीब सवा दो घंटे तक तीसरी लहर की तैयारियों को परखा। इस दौरान उन्होंने नागरिक अस्पताल में बनाए गए बच्चों के सीसीयू व आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करने के बाद ऑक्सीजन प्लांट पहुंचकर जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीना सिंह शुवार रात 7ऱ्50 पर औचक निरीक्षण के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच गई। इस दौरान सबसे पहले वह सीधे बच्चों के लिए बनाए गए वार्ड व आईसीयू में पहुंची। जहां उन्होंने संभावित कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को जांचने के लिए करीब 1 घंटे लगाया। इस दौरान उन्होंने सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार व डॉ. विजय प्रकाश सहित अन्य चिकित्सकों से बारीकी से तीसरे से निपटने के जानकारी जुटाई। जो भी खामियां मिलीं उनको प्राथमिकता से पूरी करने के लिए कहा! इस दौरान डॉ. वीणा सिंह स्वास्थ्य विभाग की तैयारी को लेकर काफी सकारात्मक दिखाई दीं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई। बता दें कि नागरिक अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए बच्चों के लिए 18 स्टाफ नर्स बच्चों के चिकित्सक सहित पूरा इंतजाम किया गया है। सीएमओ कृष्ण कुमार ने बताया कि डॉ. वीना सिंह औचक निरीक्षण के लिए पहुंची थीं और उन्हें यहां पर अब तक कोरोना से निपटने में किया कार्य व आने वाली संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय प्रकाश डॉक्टर, विशाल राव, डॉ. दीपक कुमार, डॉक्टर एके रंगा, डॉ. अशोक सैनी सहित अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।