फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला जाने वालों के लिए हरियाणा रोडवेज का तोहफा: रोहतक से सीधी बस सेवा शुरू, जानें कितने रुपये लगेगा किराया

Tue, 19 May 2026 01:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

हरियाणा रोडवेज बस ने रोहतक से शिमला के लिए नई बस सेवा शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने बस सेवा का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
रोहतक से शिमला के लिए बस से शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतकवासियों और पर्यटकों को हरियाणा रोडवेज ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा रोडवेज ने रोहतक से शिमला के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है।  मंगलवार को बस स्टैंड के काउंटर नंबर आठ से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल और महाप्रबंधक नवीन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


581 रुपये लगेगा किराया
बस में रोहतक से शिमला का किराया मात्र 581 रुपये तय किया गया है। वहीं, अगर दूरी की बात करें तो यह दूरी 373 किलोमीटर रहने वाली है। रोहतक से चलने के बाद बस चंडीगढ़, पंचकूला, पिंजौर, कालका, सोलन और धर्मपुर होते हुए रात को 8:10 बजे शिमला पहुंचेगी। बस के शुभारंभ पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि इस सीधी बस सेवा से व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिए शिमला जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। गर्मी में पहाड़ों की सैर पर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सेवा फायदेमंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें