शहीद लोकेन्दर सिंधू के घर सांत्वना देने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
- फोटो : टार्च की रोशनी में पैदल पुल पार करती प्रसव पीड़िता। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रोहतक। लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को शहीद पायलट लोकेन्दर सिंह सिंधू के आवास पर पहुंचे। दोनों ने परिवार को सांत्वना दी और शहीद को पुष्प अर्पित किए।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि शहीद स्क्वाड्रन लीडर लोकेन्दर सिंधू जांबाज अधिकारी थे। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाने को प्राथमिकता दी और अपने प्राणों को न्यौछावर कर सर्वोच्च बलिदान दिया।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकेन्दर सिंधू ने देश सेवा की सर्वोच्च मर्यादा को निभाया और अपना सर्वस्व देश पर कुर्बान किया। इसके बाद दुष्यंत चौटाला सांसद दीपेंद्र की ताई के निधन पर मॉडल टाउन स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
इसके बाद बेरी से विधायक रघुवीर कादयान की भाभी के निधन पर उनके निवास स्थान सेक्टर-14 में पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। रोहतक के जजपा जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप हुड्डा के ताई के निधन पर गांव चमारिया पहुंचे। मौके पर जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा, जिलाध्यक्ष रोहतक डॉ. संदीप हुड्डा, बीसी सेल प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी भी मौजूद रहे।