फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ओम नमः शिवाय के जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 15 Jul 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
उपस्थित भक्तजनों को शिव पुराण कथा सुनाती साध्वी मानेश्वरी देवी। स्रोत: मंदिर
विज्ञापन
रोहतक। सावन के पहले सोमवार को जिले भर के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। इससे मंदिरों में ओम नम: शिवाय के जयघोष से गूंजते रहे।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित गुफा वाला, बस अड्डे स्थित प्राचीन शिव मंदिर, वैश्य कॉलेज रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सोनीपत रोड स्थित हनुमान मंदिर, कृपाल नगर शिव मंदिर, माता दरवाजा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, नंद मंदिर झंग कॉलोनी समेत जिले के सभी मंदिरों में सुबह से शाम तक भगवान शिव की पूजा-आर्चना के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में सावन के पहले सोमवार को रुद्राभिषेक किया। इसके बाद शिवपुराण कथा व कीर्तन का आयोजन किया गया। शिवपुराण कथा में साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ इतने दयालु व कृपालु है कि शिवलिंग पर मात्र एक पानी का लोटा जल चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के संकट हर लेते हैं।
विज्ञापन

गोकर्ण डेरे में श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक
गोकर्ण डेरे में सावन के पहले सोमवार को आसपास से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रुद्राभिषेक किया। गोकर्ण डेरे में महामंडलेश्वर कपिल पूरी ने बताया कि सोमवार को डेरे में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के श्रद्धालुओं ने भोले नाथ पर कच्चा दूध, धतुरा, भांग, दही, बादाम, गंगाजल, तुलसी व बेल के पत्तों, फल-फूल चढ़ाकर पूजा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें