फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिनेश ने गुवाहाटी में हुए पावरलिफ्टिंग गेम्स में जीता रजत पदक

Fri, 15 Nov 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 60 : बहादुरगढ़ के विजेता खिलाड़ी दिनेश के साथ कोच नीरज शर्मा।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कसार गांव के खिलाड़ी दिनेश ने 11 से 13 नवंबर तक हुई ऑल इंडिया बीएसएनएल चैंपियनशिप के पावरलिफ्टिंग गेम्स में रजत पदक जीता है। विजेता खिलाड़ी का गांव पहुंचने पर स्वागत किया। प्रतियोगिता का आयोजन असम के गुवाहाटी में हुआ था।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप के पावरलिफ्टिंग खेल में बहादुरगढ़ के कसार गांव निवासी खिलाड़ी दिनेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया है। दिनेश पावरलिफ्टिंग के साथ-साथ कबड्डी भी खेलते हैं और कबड्डी में भी कई पदक जीत चुके हैं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और कोच नीरज शर्मा को दिया है। कोच नीरज शर्मा का कहना है कि दिनेश बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी है। उन्होंने बताया कि दिनेश का चयन जनवरी 2025 में होने जा रहे हैं ऑल इंडिया ओपन पावरलिफ्टिंग गेम्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें