संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जाट शिक्षा समिति की ओर से संचालित तीनों कॉलेजों की अलग-अलग गवर्निंग बॉडी के लिए रविवार को हुए चुनाव में संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के पैनल ने शानदार जीत दर्ज की है। तीनों कॉलेजों के लिए चुनाव मैदान में उतारे गए सभी 33 उम्मीदवार विजयी रहे।
चुनाव अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह राणा के अनुसार महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की गवर्निंग बॉडी कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए रोड रोलर चुनाव चिह्न वाले सभी 11 प्रत्याशी विजयी रहे। इनमें आजाद सिंह, कांता देवी, कृष्ण, जितेंद्र, जितेंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, धरमवीर, प्रदीप मलिक, बिजेंद्र दांगी और विजेंद्र सिंह शामिल हैं।
वहीं, सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन की गवर्निंग बॉडी कार्यकारिणी के सदस्य के चुनाव में अशोक कुमार, जय भगवान, तारीफ, राजपाल, रोहतास, वेदपाल, संजय कुमार, सतीश कुमार, सत्यवीर और सुनील कुमार को विजेता घोषित किया गया। इन सभी का चुनाव चिह्न भी रोड रोलर था।
इसके अलावा ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज की गवर्निंग बॉडी कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में अरविंद, कपूर सिंह, कृष्ण सिंह, जयकुमार, पवन सिंह, महिपाल, रामफल सिंह, समरजीत सिंह, सुखबीर, सुनील कुमार और सुरेंद्र कुमार ने जीत हासिल की।
तीनों कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, उप प्रधान धर्मराज और महासचिव एडवोकेट नवदीप मोनू ने सभी कॉलेजियम सदस्यों, आजीवन सदस्यों और समाज के लोगों का आभार जताया। उन्होंने हरियाणा सरकार के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया।
प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की जीत है। उन्होंने कहा कि संस्था में ईमानदारी, पारदर्शिता और विकास कार्यों पर समाज ने अपनी मुहर लगाई है।
उन्होंने विश्वास जताया कि अब तीनों सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी पूरी होने से संस्था में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।