फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रन फॉर यूनिटी में लड़कों के समूह में दीक्षांत प्रथम

Sat, 02 Nov 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
झज्जर। रन फॉर यूनिटी के विजेताओं को सम्मानित करते अति​थि। स्त्रोत- प्रचार विभाग
विज्ञापन
झज्जर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया। दयानंद सरस्वती स्टेडियम में आयोजित दौड़ में युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया व एकता और अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी शक्ति सिंह व जिला परिषद चेयरपर्सन कप्तान सिंह बिरधाना ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा व नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी मौजूद रहे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डीसी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के राजनीतिक एकीकरण और भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी आयोजित करने का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों से अवगत करवाना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन सांस्कृतिक व जिमनास्टिक प्रस्तुतियां पेश की।

रन फॉर यूनिटी के विजेता

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में लड़कों के समूह में दीक्षांत प्रथम, विनय द्वितीय, युवाओं में सागर प्रथम, निखिल द्वितीय, लड़कियों के वर्ग में भूमिका प्रथम व प्रियंका द्वितीय स्थान पर रही। धावकों में नान्हा पहलवान प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय और 85 वर्षीय कृष्ण बच्छराज तृतीय स्थान पर रहे। स्पोर्ट्स ग्रुप में मनीष, नितिन और विक्की पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में यह गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम रविंद्र यादव, नायब तहसीलदार कीर्ति, जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक, डीईओ राजेश खन्ना, प्राचार्य जीतपाल, बीईओ रूपेंद्र नांदल, डीपीई मुकेश कौशिक, मा. महेंद्र सिंह, साइकिलिंग कोच शर्मिला देसवाल आदि उपस्थित थे।

पुलिस कर्मियों ने ली शपथ
झज्जर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में पुलिस की तरफ से पुलिस कार्यालय के अलावा सभी थाना, चौकियों व अपराध अन्वेषण टीमों के जवानों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें