फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांसों पर संकट... बहादुरगढ़ देश में सातवां प्रदूषित शहर

Tue, 12 Nov 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 53 : सेक्टर-9 में जहरीला धुआं छोड़ती बाइक से गुजर रहे युवक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में कहीं कूड़ा जल रहा है तो कहीं वाहनों से धुआं निकल रहा है। धुआं छोड़ते वाहन और कूड़े में लगाई जा रही आग हवा में जहर घोल रही है। सोमवार को बहादुरगढ़ प्रदूषित शहरों में सातवें नंबर पर रहा।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ की हवा पिछले 15 दिनों से बेहद खराब है। एक्यूआई कभी ऑरेंज में तो कभी रेड जोन में पहुंच रहा है। सुबह के समय छाया रहने वाला स्मॉग लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक रहा है। प्रदूषण लगातार बढ़ने का एक मुख्य कारण यह भी है कि शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन कूड़े के ढेरों, पेड़ों के पत्तों में आग लगाई जा रही है, जिससे वायु प्रदूषण होता है। सोमवार को शहर के सेक्टर-7 की ग्रीन बेल्ट में किसी शख्स ने यहां पड़े पेड़ों के सूखे पत्तों में आग लगा दी। इससे आसपास का वातावरण दूषित हो गया। वहीं, शहर की सड़कों पर जहरीला धुआं छोड़ने वाले वाहनों की भी कमी नहीं है। अधिक धुआं छोड़ने वाले वाहन लगातार सड़क पर दौड़ाए जा रहे हैं।
रेड से ऑरेंज जोन में आया एक्यूआई
बहादुरगढ़ में सुबह के समय 8 बजे एक्यूआई रेड जोन में 310 पर पहुंच गया था। स्मॉग भी काफी छाया रहा। दोपहर होते-होते एक्यूआई में मामूली गिरावट हुई और यह ऑरेंज जोन में 293 दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा की गति कमजोर रही। इसके बाद 4 से 8 किलोमीटर की गति से हवा चली और प्रदूषण से मामूली राहत मिली।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्रदूषण रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित विभागों को नोटिस देकर प्रदूषण रोकने के लिए कहा गया है। आमजन को भी इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा। कूड़े के ढेरों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जहां से भी सूचना मिलती है वहां पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। -अमित दहिया, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बहादुरगढ़।

-फोटो 53 : सेक्टर-9 में जहरीला धुआं छोड़ती बाइक से गुजर रहे युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें