15-संदीप खन्ना को सम्मानित करते एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया। स्रोत : एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग इंडियन क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय के छात्र संदीप खन्ना को सम्मानित किया। उन्होंने संदीप की उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पंजाब के जालंधर में 28 जून से 2 जुलाई तक आयोजित दिव्यांग इंडियन क्रिकेट लीग में संदीप खन्ना ने अपनी टीम की ओर से प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब डेफ क्रिकेट फेडरेशन ने ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ डेफ के सहयोग से किया था। प्रतियोगिता में उनकी टीम उपविजेता रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संदीप को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने कहा कि संदीप ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।