फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: महिला ने हत्या के बाद चेहरे पर पानी छिड़क देखा, सांसें तो नहीं चल रहीं

Wed, 30 Sep 2026 11:27 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

धीरज कुंडू हत्याकांड में लिव-इन पार्टनर सविता उर्फ स्वीटी ने गला घोंटकर हत्या की। उसने धीरज के चेहरे पर पानी छिड़ककर सांसें भी जांची थीं। पुलिस ने सविता को रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
धीरज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के प्रवेश नगर में हुए टिटौली गांव के धीरज कुंडू (25) हत्याकांड में पुलिस की जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। लिव-इन पार्टनर पानीपत निवासी सविता उर्फ स्वीटी ने धीरज की हत्या के बाद उसके चेहरे पर पानी छिड़ककर जांचा था कि कहीं उसकी सांसें तो नहीं चल रहीं।

विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को सविता को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस पता करेगी कि हत्या की साजिश में कोई और व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। पुलिस वीरवार को रिमांड पूरा होने के बाद सविता को फिर कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है। नशे की हालत में विवाद होने पर सविता ने पहले धीरज के दोनों हाथ चुन्नी से बांधे थे। इसके बाद उसने दूसरी चुन्नी से उनका गला घोंट दिया था। हत्या करने के बाद सविता ने लगभग 10 से 15 मिनट तक चुन्नी को कसकर पकड़े रखा था। जब उसे पूरी तसल्ली नहीं हुई तो उसने धीरज के चेहरे पर पानी छिड़ककर जांचा कि वह जीवित है या मर चुका है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला घोंटने की पुष्टि
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के तितरवाड़ा गांव की रहने वाली आरोपी सविता को पूरा यकीन हो गया कि धीरज की मौत हो चुकी है, तब उसने खुद को बचाने का प्रयास किया। उसने डायल 112 पर पुलिस को धीरज के बेसुध होने की झूठी सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से धीरज का गला घोंटने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी परमजीत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें