फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एशियन कुश्ती में धीरज मलिक ने जीता कांस्य पदक

Wed, 01 Jul 2026 09:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25-खरावड़ के धीरज मलिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। थाईलैंड में चल रही अंडर-20 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है। ग्रीको रोमन स्टाइल के 77 किलोग्राम भारवर्ग में खरावड़ के पहलवान धीरज मलिक ने कांस्य पदक जीता। हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने विजेता पहलवान को बधाई दी और आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धीरज इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। थाईलैंड में यह प्रतियोगिता 5 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। धीरज की जीत पर गांव खरावड़ में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें