नरवाना। नरवाना में आयोजित खेल महोत्सव में शनिवार को कबड्डी में उझाना ब्लॉक में धमतान प्रथम व उझाना द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं अंडर 18 में उझाना प्रथम व धमतान द्वितीय रहा।
यह खेल महोत्सव राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव लोकसभा सिरसा 2025 के अंतर्गत हो रही है। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में 40 प्लस टीम व खो खो प्रतियोगिता में करीब 12 टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन गांव धरौदी स्थित भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया जहां खिलाड़ियों ने खो-खो और कबड्डी में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। अमित सरपंच गांव धरौदी मुख्य अतिथि के रुप में रहे।
अमित ढाकल चेयरमैन, मार्केट कमेटी, खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद, प्राचार्य रविंद्र मित्तल और बलजीत गोयत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल सहित कुल तेरह खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैदान में खिलाड़ियों की ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और देशप्रेम की भावना को बल मिलता है।
इस दौरान कुलदीप कमांडो, सुरेंद्र प्रजापत, सतीश धरौदी, सुरेंद्र हथों, अनिल नैन, धर्मबीर खरल, प्रवीण जिंदल, राजेश टांक, कपूर सिंह और करनैल कबड्डी कोच मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम
नरवाना ब्लॉक में अंडर 18 भार वर्ग में प्रथम खरडवाल व द्वितीय कर्मगढ़ वहीं ओपन में फुलिया कलां प्रथम और धरौदी द्वितीय स्थान पर रहा। नरवाना ब्लॉक में खो-खो प्रतियोगिता में लड़कों व लड़कियों की धरौदी की टीम प्रथम और कर्मगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा वही उझाना ब्लॉक में पीपलथा कि लड़कों की टीम प्रथम वह कालवन की टीम द्वितीय स्थान पर रही , लड़कियों की टीम में कालवन प्रथम व द्वितीय स्थान पर धमतान की टीम रही।
25जेएनडी20 : कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत स्कूल।