नारनौल। टाइगर क्लब प्रधान राकेश यादव ने बताया कि टाइगर क्लब द्वारा 11 वां माता का अर्द्ध रात्रि संकीर्तन का आयोजन आशीर्वाद भवन कटरा जम्मू में संपन्न हुआ। इसमें विनोद सर्राफ, दीपक गर्ग,नवीन वशिष्ठ, नरेंद्र बंसी व पंजाब से आए हुए प्रसिद्ध कलाकार जोगिंदर जस्सी ने भजनों से भक्तजनों को झूमने पर विवश कर दिया। संकीर्तन पुरोहित नारायण शास्त्री ने विधिवत यजमान पूजन करवाया। मंच संचालन नरेंद्र बंशी रहे। क्लब उप प्रधान सुरेंद्र यादव ने बताया कि माता की चौकी की मुख्य यजमान राकेश यादव एसएलआर एकेडमी के संचालक रहे। वहीं यजमान मनोज सिंघल, राजेश सैनी सपरिवार रहे। यजमान राकेश यादव, बिट्टू लांबा, सवितराज द्वारा धर्मेश जोशी, विजय यादव,देशराज यादव, रणवीर यादव प्रवक्ता, शकुंत यादव, ओम प्रकाश यादव को माता का पटका पहना कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेश जोशी ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र बंसी, जीतू रहिश, प्रवीण यादव, विनोद सर्राफ, अरुण सोनी सहित अनेक भक्तजन मौजूद थे।