फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्षिकोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
03-मानसरोवर कॉलोनी में आर्य समाज मंदिर के वार्षिकोत्सव में भजन प्रस्तुत करते गायक व मंच पर मौजू - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। मानसरोवर कॉलोनी स्थित आर्य समाज मंदिर के वार्षिकोत्सव में रविवार को हवन के बाद भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। चौधरी बख्शा राम स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 कुंडीय हवन से हुई, जिसमें आहुति डालकर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भजन-कीर्तन हुआ। भजन गायक पंडित संदीप आर्य ने मन का मैल ना धोया, हो गई सारी उमर भजन गाया तो पूरा पंडाल भक्ति में डूब गया।
विज्ञापन


दोपहर को प्रवचन में विद्वानों ने आर्य समाज के सिद्धांतों और वैदिक धर्म के बारे में बताया। आचार्य अनुज शास्त्री ने युवाओं को वैदिक संस्कृति से अवगत कराया और कहा कि मन की शुद्धि ही सच्ची भक्ति है। मंदिर के सेवक सुरेश गांधी ने बताया कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। नंद किशोर अग्रवाल, डॉ. रमेश कुमार आर्य, सतपाल आर्य, राजेंद्र नासा, मीना भाटिया, सुशील भाटिया, मनीष ग्रोवर और अशोक चौधरी आमंत्रित रहे। न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें