फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत : सतपाल ब्रह्मचारी

विज्ञापन
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत करते विधायक शकुंतला खटक व कुशलानन्द
विज्ञापन
कलानौर। कांग्रेस के अभियान वोट बचाओ, देश बचाओ के तहत रविवार को गांव माड़ोधी में चौपाल का आयोजन किया गया। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के वोट का समान महत्व है और मतदाता सूची में पारदर्शिता जरूरी है। जितेंद्र बघेल ने ग्रामीणों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदेश पहुंचाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। विधायक शकुंतला खटक ने ग्रामीणों से 20 नवंबर से पहले मतदाता सूची से कटे वोटों की शिकायत दर्ज करवाने तथा नाम, पते व अन्य त्रुटियां ठीक करवाने की अपील की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कलानौर के अध्यक्ष कुशलानंद वशिष्ठ, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रोहतक के अध्यक्ष बलवान रंगा, रोहित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें