फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

Wed, 16 Sep 2026 08:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मेले में सामान खरीदते हुए
विज्ञापन
सांपला। बुधवार को दादा देव की याद में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इसमें गांव के लोगों के साथ-साथ आसपास के कई गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मेले की शुरुआत सुबह हवन-यज्ञ के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की और दादा के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारा शुरू किया गया। यह भंडारा शाम तक जारी रहा। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने बताया कि यह मेला कई वर्षों से आयोजित होता आ रहा है।
यह आयोजन धार्मिक महत्व के साथ-साथ ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं की भी झलक दिखाता है। मेले के रास्ते पर अस्थायी बाजार लगाया गया। यहां विभिन्न प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें