फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेले में पाई देवी के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

Tue, 11 Feb 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10सीटीके24.. बाबा मस्तनाथ मठ में सोमवार को आयोजित मेले के दौरान पूजा करते पूजारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर में सोमवार को दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले के पहले दिन ग्रामीण माई पाई देवी के गांव गिरावड़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंगलवार को यहां अठगामा के ग्रामीण महंत चौरंगीनाथ का आशीर्वाद लेने मेले में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

हर साल चतुर्दशी पर बाबा चौरंगीनाथ की याद में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। बाबा चौरंगीनाथ के मेले में आसपास के आठ गांवों लोगों की मान्यता है। बाबा लक्ष्मणनाथ ने बताया कि लगभग 300 वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, मेले के पहले दिन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर माई पाई देवी की याद में मेले का आयोजन किया गया। मेले के पहले दिन माई-पाई देवी के मायके के लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे। मठ में सवा चार किलो गुड़ और कंबल चढ़ाने की परंपरा है। इस मेले को छोटे मेले के रूप में जाना जाता है। मेले के लिए बाबा मस्तनाथ मठ को भव्य रूप से सजाया गया है। बाबा मस्तनाथ की स्मृति में हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी अष्टमी और नवमी को मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में दूर-दराज से लोग बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

10सीटीके24.. बाबा मस्तनाथ मठ में सोमवार को आयोजित मेले के दौरान पूजा करते पूजारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें