फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेरे घर में पधारो गजानन जी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो गजानन जी के भजनों पर बप्पा के भक्त झूमते नजर आया। जिले में चल रहे गणेश महोत्सव के पांचवें दिन भी भजन संध्या, सुंदरकांड, खाटू श्याम संध्या व झांकियों के आयोजनों की धूम मची रही।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक बप्पा का भोग लगाने के लिए मंदिर व गणेश पंडाल में भक्तों की भीड़ लगी रही। इसके चलते गणपति बप्पा के जयघोष से शहर गूंजता रहा। रात को दुर्गा भवन मंदिर, मॉडल टाउन कम्युनिटी सेंटर, पुरानी अनाज मंडी, डीएलएफ कॉलोनी, हुडा कॉम्प्लेक्स सहित जिले के पंडालों में भजन संध्या व झांकियां देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम के बाद बप्पा की भव्य आरती व प्रसाद वितरण किया गया।

भजन संध्या में चला दिल्ली की ज्योति चौहान का जादू
रोहतक। मॉडल टाउन कम्युनिटी सेंटर में वैदिक सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित गणपति महोत्सव में रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें देर रात तक दिल्ली की ज्योति चौहान की आवाज के जादू पर लोग बप्पा के भजनों पर झूमते नजर आए। इस मौके पर आचार्य विनोद कृष्ण, आदीश जैन, संजय गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, परविंदर मदान, मनीष जैन, राकेश वर्मा, सुनील अग्रवाल, पंकज सिंगला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


केक काटकर बनाया बप्पा का जन्म महोत्सव
रोहतक। दुर्गा भवन मंदिर में श्री 78 संघ परिवार की ओर से आयोजित 17वें गणेश महोत्सव के पांचवें दिन राधा अष्टमी के अवसर पर कढ़ी चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जैन ने शिरकत की। शाम को पंडाल में केक काटकर बप्पा का जन्मोत्सव बनाया गया। इसके बाद हांडी प्रतियोगिता का इनाम निकाला गया और और बच्चों का डांस कंपटीशन एवं डांडिया नाइट का कार्यक्रम आयोजन किया गया। संवाद
भगवान शंकर पार्वती के झांकी देखने को उमड़ी श्रद्धालु की भीड़
रोहतक। पुरानी अनाज मंडी में श्री राम सेवा मण्डल की ओर चल रहे गणेश महोत्सव के पांचवें दिन भगवान शंकर पार्वती की झांकियों निकाली गई। इससे देखने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। संवाद
राधा रानी का मनाया गया जन्म दिन
रोहतक। डीएलएफ पार्क में डीएलएफ रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से चल रहे गणेश महोत्सव के पांचवें दिन राधा रानी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसमें दिल्ली से इस्कॉन मंदिर की टीम भी आकर शामिल हुई। इसके बाद कलाकारों की ओर से झांकियों की प्रस्तुति दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें