फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सवा तीन करोड़ की विकास परियोजनाओं को आज मिलेगी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम क्षेत्र में सवा तीन करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों को शुक्रवार को मंजूरी मिलेगी। इसके लिए नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की बैठक कैनाल रेस्ट हाउस में होगी।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड 4, 5 और 7 में होने वाले विकास कार्यों के बजट को मंजूरी के अलावा महाराजा अग्रसेन पार्किंग का एक साल का टेंडर बढ़ने की मंजूरी का मुद्दा रखा जाएगा।
मेयर रामअवतार वाल्मीकि की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रैनकपुरा में रास्ता निर्माण पर 146 लाख जबकि गोहाना रोड पर नाला निर्माण पर 185 लाख रुपये को मंजूरी देने पर चर्चा होगी.
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड 12 से पार्षद सुशील नांदल व वार्ड 14 से पार्षद कंचन खुराना इस कमेटी के सदस्य हैं। इनके अलावा अधिकारी भी इसके सदस्य हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें