फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा लक्ष्मण पुरी डेरे में मनाई देव दीपावली

Thu, 06 Nov 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
48 बाबा लक्ष्मण पुरी डेरे में देव दीपावली पर्व के अवसर पर दीप जलाकर खुशी मनाते उपाचार्य स्वामी - फोटो : नृत्य प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित करते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
रोहतक । बाबा लक्ष्मण पुरी डेरे में बुधवार को देव दीपावली पर्व मनाया गया। उपाचार्य स्वामी कपिलपुरी महाराज ने बताया कि गोकर्ण तीर्थ स्थित डेरा परिसर में देव दीपावली या टुबड़ी पर्व मनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की झांकी बनाई गई।
विज्ञापन

पूर्णिमा के साथ कार्तिक मास का समापन भी हो गया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा उपाचार्य एवं गोकर्ण पीठाधीश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराज बताया कि आज के दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। देवताओं ने भगवान शंकर की प्रसन्नता के लिए देव दीपावली का काशी में उत्सव मनाया था। तभी ये यह धार्मिक परंपरा चली आ रही है। देव दीपावली के अवसर पर डेरे में दीप जलाए गए और इसमें बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें