फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलराज कुंडू के तारीफ करने के छह दिन बाद डिप्टी सीएम पहुंचे महम विधायक के फार्म हाउस पर

विज्ञापन
ओमेक्स सिटी के फार्म हाउस पर विधायक बलराज कुंडू से बात करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन
फोटो : आरओएच 12 व 13
विज्ञापन

टी डिप्लोमेसी : बलराज कुंडू के तारीफ करने के छह दिन बाद डिप्टी सीएम पहुंचे महम विधायक के फार्म हाउस पर
संशोधित : हेडिंग : बलराज कुंडू ने भरी महम हलके में बड़ी जनसभा की हामी, डिप्टी सीएम होंगे मुख्य अतिथि
- विधायक का खुलकर बोलने से इनकार, जजपा जिला अध्यक्ष ने की पुष्टि
- पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ मोर्चा खोलने से चर्चाओं में हैं महम के विधायक बलराज कुुंडू
विजेंद्र कौशिक
रोहतक। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और महम के विधायक बलराज कुंडू के बीच चल रही खींचतान के बीच डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला वीरवार को महम विधायक के ओमैक्स सिटी स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे और 15 मिनट तक चाय की चुस्कियों के साथ सियासी चर्चा की।
सूत्रों का कहना है कि डिप्टी सीएम और महम विधायक के बीच बातचीत में कुंडू ने महम हलके में एक बड़ी जनसभा करने की हामी भरी, जिसमें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। हालांकि कुंडू ने इस बारे में खुलकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, लेकिन जजपा जिलाध्यक्ष बलवान सुहाग ने इस बातचीत की पुष्टि की है। महम के विधायक बलराज कुंडू ने अपना सियासी सफर जिला परिषद से शुरू किया है। पिछली भाजपा सरकार के समय वे न केवल भाजपा में शामिल रहे, बल्कि भाजपा नेताओं के साथ खुलकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया। यहां तक कि महम हलके की छात्राओं के लिए रोहतक तक चलने वाली उनकी 12 बसों पर पीएम, सीएम से लेकर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर तक के फोटो लगे थे, लेकिन भाजपा ने विधानसभा चुनाव में महम का टिकट कुंडू को देने की बजाए पार्टी के पुराने प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा को दे दिया। बावजूद इसके कुंडू निर्दलीय ही चुनाव जीतने में सफल रहे। खास बात यह रही कि उन्होंने न केवल कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं जीत की हलके से हैट्रिक बना चुके आनंद सिंह दांगी को हराया, बल्कि भाजपा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम मनोहर लाल द्वारा हलके में रैली करने के बावजूद शिकस्त दी। इनेलो ने हलके के अंदर अपना प्रत्याशी उतारने के बजाए कुंडू को ही समर्थन दे दिया था, जबकि दुष्यंत चौटाला का प्रत्याशी खास वोट हासिल नहीं कर सका। भाजपा और जजपा गठबंधन सरकार को कुंडू बाहर से समर्थन दे रहे हैं। हालांकि उनको सरकार में अभी कोई पद नहीं मिला है।
विज्ञापन

कुंडू ने खुलकर की थी दुष्यंत चौटाला की तारीफ, छह दिन बाद ही फार्म हाउस पर मुलाकात
कभी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले महम के विधायक बलराज कुंडू ने 3 जनवरी को मैना पर्यटन केंद्र पर मीडिया के सामने साफ कहा था कि दुष्यंत चौटाला और दीपेंद्र हुड्डा प्रदेश के उभरते युवा नेता हैं। हुड्डा ने दो दिन पहले कुंडू के पूर्व मंत्री ग्रोवर पर लगाए आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की थी, जबकि दुष्यंत चौटाला तो छह दिन बाद वीरवार को कुंडू के फार्म हाउस पर चाय पीने ही पहुंच गए। खुलकर चाहे दोनों नेता अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन सियासी हलकों में अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुंडू ने महम हलके की सियासत में धमाके की तैयारी कर ली है।
दुष्यंत चौटाला प्रदेश के डिप्टी सीएम हैं। इस नाते वे चाय पीने आए थे। ऐसे में राजनीतिक बातें होना स्वाभाविक है। जजपा ज्वाइन करने जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल निर्दलीय विधायक हूं। मेरी कोई पार्टी नहीं है।
विज्ञापन

बलराज कुंडू, विधायक महम
महम विधायक बलराज कुंडू के आवास या फार्म हाउस पर चाय का प्रोग्राम एक दिन पहले तय हुआ था। वे भी डिप्टी सीएम के साथ फार्म हाउस पर गए थे। महम हलके में जनसभा की बातचीत हुई है। अब जनसभा कब होगी और किस लिए होगी, इतना उनको पता नहीं है।
एडवोकेट बलवान सुहाग, जिलाध्यक्ष, जन नायक जनता पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें