फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पास होकर भी निजी बसों में जलालत झेल रहे यात्री

Wed, 05 Nov 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक बस स्टैंड पर खड़ी निजी बसों के आगे रोडवेज बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। निजी बस संचालकों के दुर्व्यवहार से यात्री परेशान हैं। निजी बसों में वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों के बैठते ही वे आनाकानी करने लगते हैं। बस स्टैंड पर मंगलवार को बुजुर्ग यात्री ने बस संचालक से सरकारी पास होने की बात कही तो चालक उसे हड़काने लगा। वहीं, रोडवेज बस स्टैंड पर मौजूद इंचार्ज भी कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन

रोडवेज के अनुसार औसतन तीन से चार यात्री रोजाना अधिकारियों से शिकायत करते हैं मगर आरटीओ की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। बस स्टैंड पर यात्रियों और निजी बस संचालक से बात की गई तो वरिष्ठ नागरिक सुखबीर चंद्र ने कहा कि निजी बस चालक सरकारी पास होने के बावजूद बस में बैठने नहीं दे रहा है। यह स्थिति रोज होती है।
निजी बस चालक छतों पर बैठा रहे यात्री
परिवहन विभाग के निर्देशों की अवहेलना लगातार की जा ही है। आरटीओ की ओर से केवल कार्रवाई की जाने का दावा ही किया जा रहा है। निजी बस संचालक छत पर यात्रियों को सवार कर रहे हैं। बसों के दरवाजों में यात्री एक पैर पर खड़े होते है तो दूसरे छत पर सवार होकर सफर करते हैं।
विज्ञापन

बेरी से गोहाना की ओर जाना है। पत्नी भी साथ में हैं। दोपहर 12 बजे पानीपत बूथ पर खड़ी एचआर 46ई 8620 निजी बस के चालक पास लागू नहीं कर रहे हैं। बातचीत करने पर चालक कह रहे हैं जो करना है कर लो। अधिकारियों की ओर से भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। -ईश्वर, गोहाना।
यात्रियों की शिकायत पर गठित कमेटी कार्रवाई कर रही है। निजी बसों में पास मान्यता को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है। तब तक निजी बस संचालकों को पास मान्य करने चाहिए। छतों पर सवार होकर यात्रा करना गलत है। इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। -विरेंद्र ढुल, सचिव, आरटीए।

रोहतक बस स्टैंड पर खड़ी निजी बसों के आगे रोडवेज बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद

रोहतक बस स्टैंड पर खड़ी निजी बसों के आगे रोडवेज बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें