फोटो-66: बहादुरगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ करतीं उपायुक्त वर्षा खनगवाल। स
बहादुरगढ़। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में शहर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 163 रक्तदाताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने शिरकत की।
जीवन ज्योति हॉस्पिटल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट एवं रूट्स आईवीएफ की डायरेक्टर डॉ. ज्योति मलिक ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। वहीं एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, डीसीपी मयंक मिश्रा, एचएल सिटी के डायरेक्टर राकेश जून की धर्मपत्नी शैलजा जून तथा सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. विनय देशवाल का स्वागत हॉस्पिटल के डायरेक्टर दीपक खट्टर ने किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी सतेंद्र दहिया और अंजू जून ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. ज्योति मलिक ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान महादान है। इससे गंभीर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों और प्रसवकालीन जटिलताओं से गुजर रही महिलाओं का जीवन बचाया जा सकता है।