फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लार्वा मिलने पर विभाग ने 85 घरों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के निर्देशानुसार व उप सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. मंजू मेहरा के निर्देशन में दस टीमें लगातार अर्बन इलाके में वीबीडी (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण) के कार्य को सुचारु रूप से कर रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि हमारी टीमें अर्बन और ग्रामीण दोनों ही इलाके में कार्य कर रही हैं। इस अभियान में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। लार्वा मिलने पर अभी तक जिले में कुल 2364 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शुक्रवार को भी 85 घरों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें से प्रमुख रूप से गुरु चरणपुरा तीन, गढ़ी मोहल्ला चार, रेलवे क्वार्टर चार, शिव कॉलोनी चार, केवल गंज छह, हनुमान कॉलोनी पांच, प्रवेश नगर चार, पाड़ा मोहल्ला चार, गुरुचरणपुरा तीन, आजादगढ़ पांच, सेक्टर 1 में दो, एकता कॉलोनी नौ, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड चार, अर्जुन नगर चार, गांधी कैंप तीन, आर्य नगर नो, नया पड़ाव पांच और शिव नगर में सात स्थानों पर नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि अगर 72 घंटे में दोबारा से लार्वा पाया जाता है तो नगर निगम को लिखकर चालान जारी कर दिया जाएगा। इस मौके पर सुपरवाइजर टीम नरेंद्र नरवाल, बसंत शर्मा और विजय हुड्डा, अनिल सांगवान ने दौरा करते हुए टीमों का निरीक्षण किया और उन्हें उचित दिशा-निर्देश जारी भी किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें