फोटाे06सीटीके08 मौखिक स्वास्थ्य के प्रति झुग्गी झोपड़ियों में जाकर लोगों को जागरूक करते हुए चि
राेहतक। पीजीआई के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज की ओर से लोगों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए दंत स्वास्थ्य मैराथन व नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।
डेंटल विभाग की ओर से 20 फरवरी से 31 मार्च तक विश्व ओरल हेल्थ माह मनाया जा रहा है। इसके लिए इस वर्ष विश्व ओरल हेल्थ महीने की थीम एक खुशहाल मुंह है, एक खुशहाल दिमाग रखी गई है। पब्लिक हेल्थ डेंटिसटरी विभागाध्यक्ष डाॅ. मंजूनाथ ने बताया कि विश्व ओरल माह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें दंत चिकित्सकों, छात्रों, स्कूल शिक्षकों और आम जनता को बेहतर मौखिक स्वच्छता और दंत चिकित्सा देखभाल करने वाली गतिविधियों में शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों के लिए विशेष जागरूकता सत्र लगातार आयोजित जा रहे हैं। डॉक्टरों ने शिक्षकों को छात्रों में ज्यादा चीनी का सेवन और तंबाकू का उपयोग रोकने के तरीके भी बताए हैं। दंत स्वास्थ्य मैराथन, स्कूल आधारित मौखिक स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली, वृद्धाश्रम, नर्सिंग होम और विशेष स्कूलों, झुग्गी झोपड़ियों का दौरा किया जाएगा, दंत ब्रशिंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।