रोहतक। डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। पिछले 17 दिनों से 13 डेंगू केस सामने आ चुके हैं। मंगलवार को शहर के सेक्टर-14 में एक नया मरीज मिला। सरकारी अस्पताल में इसका इलाज जारी है। अब तक जिले में डेंगू के 16 मामले आ चुके हैं। मलेरिया के चार केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक बनाने व लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत जल स्रोतों की जांच कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को 72 जगह लार्वा मिला। इसके चलते टीम ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया। साथ ही घर में मच्छरों को पनपने से रोकने की जानकारी दी।
यहां मिले डेंगू के 16 केस
स्वास्थ्य विभाग की टीमों को महम शहर, देव कॉलोनी, प्रीत विहार, खरकड़ा, विजय नगर, सूर्य नगर, शौरा कोठी, सेक्टर तीन, खेड़ी साध, चमारिया, मुंगान, गुढ़ान, माता दरवाजा, सेक्टर 14 में एक-एक व पीजीआईएमएस में अब तक डेंगू के दो केस मिल चुके हैं।
वर्जन
हमारी टीमें काम पर हैं। लगातार घरों में जाकर लार्वा को ढूंढने, नष्ट करने के साथ-साथ ब्लड सैंपल लेने का भी कार्य कर रही है। इसके साथ ही लोगों को इस मौसम में डेंगू से बचने के उपायों से भी जागरूक कर रही है।
- डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन।