फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़, सड़क-सीवर नेटवर्क तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की छह अवैध कॉलोनियों में मंगलवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने तोड़फोड़ की। बुलडोजर की मदद से सराय अहमद और मकड़ौली कलां गांव की सीमा में काटी गईं अवैध कॉलोनियों में सड़क व सीवर लाइन का नेटवर्क तोड़कर खंभे उखाड़े गए। पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि शहर में बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनी काटी गई हैं, जिनको चिह्नित करके कार्रवाई की जा रही है। डीटीपी की टीम ने 19 व 20 फरवरी को कार्रवाई की थी। अब 25 फरवरी को टीम गोहाना रोड के दोनों तरफ अवैध तरीके से काटी गईं कॉलोनियों में कार्रवाई करने पहुंची। दोनों जगह छह कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। बुलडोजर से इंटरलॉकिंग टाइल रोड नेटवर्क, सीवर लाइन, कच्चा रोड नेटवर्क, 6 निर्माणाधीन भवन, 8 नींव और बिजली के खंभे उखाड़े गए। तीन घंटे तक करीब 23 एकड़ में कार्रवाई की गई। डीटीपी सुमन ने कहा कि आम लोगों से आग्रह है कि अवैध निर्माण या डीलर व भू-मालिकों की ओर से काटी जा रहीं अवैध कालोनियों में निवेश न करें। इस तरह की विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें