फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 40 लाख का सोना-नकदी लेकर भागा कारीगर गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिटी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे रोड पर स्वर्णकारों का 40 लाख का सोना-नकदी लेकर भागे तीन कारीगरों में एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया है, जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया है। उससे सोना-नकदी और दो अन्य कारीगरों की जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 11 फरवरी को केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि स्वर्णकार राहुल मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि रेलवे रोड पर उनकी दुकान है। उनके और आसपास के स्वर्णकारों के पास ग्राहकों से आए सोने के आभूषण बनवाने के लिए कारीगरों को दिए जाते थे। इस तरह स्वर्णकार राजू, सुनील, प्रदीप, इफ्तार, जोगेंद्र, मुर्सेई और गौतम समेत अन्य कई दुकानदारों ने करीब ढाई लाख की नकदी और 40 लाख का सोना दिया था। इस सोने के नए आभूषण बनाकर कारीगरों को देने थे, लेकिन तीनों कारीगरों नकदी-जेवरात लेकर भाग गए। 10 फरवरी को इस बात की जानकारी स्वर्णकारों को हुई तो कई पीड़ित सामने आए और सभी की ओर से एक संयुक्त शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के थाना जमालपुर निवासी एसके सुमन को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया और पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे सर्राफ दुकानदारों के जेवर-नकदी और आरोपी कारीगर मुनिलमल मलिक और अभिमल मलिक के बारे में पूछताछ की जा रही है।
स्वर्णकारों के रुपये-नकदी लेकर भागने वाले एक कारीगर एसके सुमन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। अदालत ने पांच दिन का रिमांड मंजूर किया है। आरोपी से सोने की रिकवरी और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार, थाना प्रभारी, सिटी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें